Saturday, March 12, 2016

इंदौर के केशव के खिलाफ दीपशिक्षा ने लिखाई घरेलू हिंसा की शिकायत

2012 में दोनों की थी शादी, 2015 में हुआ ब्रेकअप, 2016 में तलाक
मुंबई/इंदौर. दबंग रिपोर्टर ।
बिग बॉस के सीजन 8 में कंटेस्टेंट रहीं दीपशिखा नागपाल ने गुरुवार को दूसरे एक्स हसबैंक केशवकिशन अरोड़ा ‘जो कि इंदौर के रहने वाले हैं’,  के खिलाफ  बंगुरनगर थाने में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने धारा 323 और 506 के तहत केस दर्ज करने के बाद केशव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाने पहुंची दीपशिखा ने एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि केशव से उनकी शादी 19 जनवरी 2012 में दूसरी शादी की थी। 2015 में ब्रेकअप हुुआ। 24 फरवरी 2016 को बांद्रा कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी। संबंध खत्म होने के बावजूद 8 मार्च को किशन मेरे घर पहुंचा और  पैसे मांगने लगा। लेकिन जब मैंने इनकार कर दिया तो केशव ने डंडे से मेरी पिटाई शुरू कर दी। घटनाक्रम के दौरान दीपशिखा और उनका बेटा विवान ही घर पर था। दीपशिखा बताती हैं कि मैंने केशव के खिलाफ पुलिस में शिकायत की और वहां से मुझे एनसी (नॉन कॉग्निजबल आॅफेन्स) दिया है, लेकिन मैं अब एफआईआर करना चाहती हूं।
2015 में भी दर्ज कराई थी शिकायत
दीपशिखा ने केशव के खिलाफ 13 अपै्रल 2015 को भी शिकायत की थी। उस दौरान उनका आरोप था कि केशव ने उनके घर में घुसकर उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस सुरक्षा की भी मांग की।
क्यों हुआ ब्रेकअप...
27 जनवरी 1977 को जन्मी दीपशिखा ने 1994 में बेताज बादशाह से बॉलीवुड में इंट्री की। 22 वर्षों में उन्होंने ‘बादशाह’, ‘दिललगी’, ‘कॉर्पोरेट’, ‘पार्टनर’ और 2015 में आई ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ सहित 24 फिल्मों में काम किया। 1997 से 2016 के बीच 16 सीरियल किए। वहीं तमाम कोशिशों के बावजूद केशव का करियर परवान नहीं चढ़ा। उन्हें बॉलीवुड में दीपशिखा ने अपनी ही फिल्म ये दुरियां में ब्रेक दिया। दीपशिखा और केशव 2009 से एक-दूसरे के करीब थे। इस फिल्म में लीड रोल, स्टोरी, स्क्रीनप्ले, प्रोडक्शन और डायरेक्शन तक सारी कमान दीपशिखा ने संभाली। 26 अगस्त 2011 में फिल्म रिलीज हुई। जनवरी 2012 में दोनों ने शादी कर ली। दिल्ली और मुंबई के साथ इंदौर में भी जश्न हुआ। शादी के बाद केशव के सितारे नहीं चले। वे आखिरी बार 2013 में दीपशिखा के साथ ही नच बलिये-5 में ही नजर आए। यहां भी वे लंबी पारी नहीं खेल पाए। जल्द ही एलिमिनेट हो गए। केशव को दीपशिखा की कामयाबी बर्दाश्त नहीं हुई। इसीलिए बात बिगड़ी और ब्रेकअप हुआ।
1997 में की थी पहली शादी
2012 में केशव से दीपशिखा की दूसरी शादी हुई। इससे पहले 1997 में उन्होंने मलयालम और हिंदी फिल्मों के अभिनेता जीत उपेन्द्र से शादी की थी। 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। पहले पति से उन्हें दो बच्चे हैं। वेधिका उपेंद्र और विवान उपेंद्र। अपने पहले प्यार के बिखरे के आत्मअनुभव को ही दीपशिखा ने ‘ये दुरिया’ फिल्म में दिखाया था।

No comments:

Post a Comment