निजामुद्दीन ट्रेन से ठगोरे को लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस
इंदौर. दबंग रिपोर्टर ।
क्राइम ब्रांच की मदद से चेक बाउंस मामले में दुबई से फरार निलेश अजमेरा को गिरफ्तार करके सीबीआई रातभर व आधे दिन पूछताछ करती रही। शाम को टीम अजमेरा को लेकर निजामुद्दीन ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गई। अब निलेश को दिल्ली स्थित पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा जो अर्से से निलेश का गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है।
धोखाधड़ी के बाद प्रकरण दर्ज करके मिनिस्ट्रिी आॅफ इंटीरियर यूएई ने भारत के विदेश मंत्रालय सचिव को सौंपा। सचिव कार्यालय से मामला गृह मंत्रालय गया। गृह मंत्रालय से सीबीआई। सीबीआई से पटियाला कोर्ट गया। जहां पटियाला कोर्ट ने निलेश का अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। इसी वारंट के आधार पर शुक्रवार रात को निलेश की गिरफ्तारी हुई। शाम को पलासिया थाने के एसआई मिलिंद सुलिया व अन्य निलेश को निजामुद्दीन ट्रेन से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए है। पटियाला कोर्ट में पेशी के बाद निलेश को दुबई पुलिस के हवाले किया जा सकता है।
नोटिस तामिल होते लेकिन नहीं मिलता था निलेश
होम मिनिस्टरी से इंदौर पुलिस को आदेश मिले थे की निलेश गिरफ्तार किया जाए। पहले पांच वारंट निलेश के अदम में तामील हो चुके थे। पुलिस उसे तलाशने के लिए जाती थी लेकिन निलेश उनके हाथ नहीं लगता था।
रेकी के बाद हाथ लगा
लंबी रेकी के बाद डीआईजी संतोष कुमार सिंह को शुक्रवार निलेश की पुख्ता लोकेशन मिली। सिंह ने एएसपी विनय पॉल को निलेश को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पॉल को पता चला था की निलेश पलासिया स्थित एक बिल्डर के आॅफिस पर पहुंचने वाला है। टीम दोपहर से डट गई। रात को निलेश बिल्डर से मिलकर बाहर निकला ही था कि पुलिस ने उसे धर दबोचा। निलेश को सेंट्रल कोतवाली स्थित क्राइम ब्रांच के आॅफिस ले जाया गया। वहां पूछताछ हुई। बाद में उसे पलासिया थाने पहुंचा दिया, जहां शनिवार को उसके ‘चिंतक’ व शुभचिंतकों की भिड़Þ लगी जो पुलिस के साथ उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दे रहे थे।
फटकार के बाद मीडिया के सामने लाऐ निलेश को
टीआई शिवपालसिंह कुशवाह ने पहले मीडियाकर्मियों को निलेश का फोटो खिचवाने से मना कर दिया। इसकी शिकायत एएसपी पॉल को हुई। उन्होंने टीआई को फटकारा। तब निलेश को बाहर लाए। चर्चा यह भी थी कि पुलिस से सेटिंग हो गई। इंदौर पार होने के बाद निलेश को ट्रेन से उताकर कार से दिल्ली ले जाएंगे।
मोबाइल पर बात 2 लाख में...
गिरफ्तारी के बाद भी निलेश की अकड़ नहीं गई। वह पुलिस पर रौब झाड़ता रहा। इस पर एक पुलिस अधिकारी ने उसे जोरदार चांटा जड़ दिया। चांटा पड़ते निलेश चुपचाप गाड़ी में बैठ गया। एएसपी पॉल ने हुज्जत करने पर क्राइम ब्रांच के आॅफिस में भी निलेश को चांटे जड़े। सूत्रों के मुताबिक निलेश एक बार मोबाइल फोन पर बात करने के दो लाख रुपए का आॅफर कर रहा था। कुछ देर बाद उसे ट्रेन में साथ एक परिचित व्यक्ति को भेजने के लिए पांच लाख रुपए का भी आॅफर किया। लेकिन उसकी एक न चली।

No comments:
Post a Comment