- स्वीकृति 1583681 वर्गफीट की और निर्माण होना है 2204141 वर्गफीट
- ब्रोशर से लेकर एजेंटों के वादें खोलते हैं पोल
इंदौर. विनोद शर्मा ।
मप्र स्टेट इन्वॉयरमेंट इम्पेक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (एमपीएसईआईएए) से पर्यावरणीय अनुमति लिए बिना तन रही मेपल वुड (हाइराइज) टाउनशिप में स्वीकृति से अधिक निर्माण हो रहा है। तमाम अनुमतियों में दर्ज आंकड़ों के अनुसार 22,04,141 वर्गफीट के लक्ष्य के साथ निर्माण किया जा रहा है जो कि स्वीकृत टोटल बिल्टअप एरिया से 620460 वर्गफीट ज्यादा है। वह भी उस स्थिति में जब टाउनशिप में अभी 3000/रुपए वर्गफीट की दर से सौदे किए जा रहे हैं। इसी मौजूदा लागत के लिहाज से ही बात करें तो अतिरिक्त निर्माण से ही 18.61 करोड़ रुपए बिल्डर-डेवलपर्स की जैब में जाएंगे।
चूूघ रियलिटी प्रा.लि. और चूघ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. की पीपल्याकुमार स्थित तकरीबन 15.64 एकड़ जमीन है। 6 जुलाई 2010 को नामांतरण (आदेश क्र.35) हुआ। आवासीय उपयोग के लिए 682248 वर्गफीट जमीन का डायवर्सन (प्रकरण क्र.358/अ-2/10-11) हुआ 24 मई 2011 को। हाइराइज कमेटी ने जमीन पर 204761 वर्गफीट के ग्राउंड कवरेज 45 मीटर ऊंचे (जी+15) 18 टॉवर में कुल 1340 फ्लैट सहित 1583681 वर्गफीट टोटल बिल्टअप एरिया स्वीकृत किया गया। फरवरी 2012 से रेशा डील के साथ श्री सिद्धिविनायक डेवलपर्स ने मेपल वुड का काम शुरू किया। अब तक 300 फ्लैट (2 बीएचके-60, 3 बीएचके-120 और 4 बीएचके-120) बनकर तैयार हैं। जिस औसत के साथ निर्माण किया जा रहा है उसके हिसाब से प्रोजेक्ट पूरा होने तक कुल 2204141 वर्गफीट निर्माण होगा।
करूणासागर जैसा काम....
इससे पहले कनाड़िÞया रोड पर करूणासागर को 26890 वर्गमीटर जमीन पर 516452 वर्गफीट निर्माण की अनुमति मिली जबकि निर्माण शुरू किया गया 11 लाख वर्गफीट का लक्ष्य लेकर। इसी तरह मेपल वुड में भी शुरूआती औसत निर्माण स्वीकृत निर्माण से अधिक है। यहां सिर्फ फ्लैट का ही एरिया देखा जाए तो 2204141 वर्गफीट निर्माण होगा। तकरीबन 8 हजार वर्गफीट का क्लब हाउस, बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर का एरिया अलग जो तकरीबन 2 लाख फीट से अधिक है।
यहां बन रही है टाउनशिप...
सर्वे नं. रकबा
41/1 0.324
41/2 0.121
43 0.587
56/2 0.091
57/1 0.153
58 0.737
59/1 0.188
92 0.421
56/3 0.061
57/2 0.943
59/2 0.500
60 0.117
61/3 1.753
61/4 0.345
(जमीन चुघ इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. तर्फे डायरेक्टर मोहनलाल पिता ताराचंद चुघ के नाम है जिसका पता 503 आॅर्बिट मॉल है)
फ्लैट करीब औसत एरिया कुल एरिया
2 बीएचके 150 980.6 147090 वर्गफीट
3 बीएचके 850 1632.5 1387625 वर्गफीट
4 बीएचके 340 1968.9 669426 वर्गफीट
कुल 1340 2204141 वर्गफीट
इसके अलावा
बेसमेंट बना : 45 हजार फीट
(जैसे अभी हर ब्लॉक के नीचे बेसमेंट है उस हिसाब से बेसमेंट बनता है तो कुल 204761 वर्गफीट बेसमेंट बनेगा। )
क्लब हाउस : 10000 वर्गफीट
सुपर बिल्टअप एरिया का गणित
फ्लैट यूनिट सुपर बिल्टअप एरिया कुल
2 बीएचके 150 1383.34 207501
3 बीएचके 850 2306 1960100
4 बीएचके 340 2756 937040
कुल 1340 3104641 कुल
अब तक फाइल नहीं देखी...
टाउनशिप निपानिया पंचायत में आती थी जो कि नगर निगम सीमा में शामिल है। अवैध निर्माण को लेकर शुरू से विवादों में रही इस पंचायत से दस्तावेज मिलने के बावजूद नगर निगम के भवन अधिकारियों ने अब तक मेपल वुड का मौका देखा न ही फाइल। हालांकि अधिकारी कहते हैं कि बीच-बीच में निर्माण को लेकर शिकायतें जरूर मिलती रही।

No comments:
Post a Comment