Thursday, January 21, 2016

अफसरों ने पकड़ी राय की झूठी बेहौशी

-शिवहरे समूह पर दूसरे दिन भी जारी रही छापेमारी
- कार्रवाई के दौरान 3 करोड़ नकद, 2.5 करोड़ की ज्वैलरी मिली
- 20 लॉकर मिले, 15 सील, दस्तावेजों की जांच शुरू
इंदौर. चीफ रिपोर्टर ।
शराब कारोबारी शिवहरे और उनकी सहयोगी फर्मों के खिलाफ जारी इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की दूसरे दिन की कार्रवाई के दौरान रामस्वरूप शिवहरे के नजदीकी रमेशचंद्र राय ने बेहौशी का बहाना अफसरों के सामने चल नहीं पाया। कुछ मिनट में ही उनकी हकीकत सामने आ गई। इसके बाद आयकर अफसरोंं ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।
  ग्वालियर के शराब कारोबारी लक्ष्मीनारायण एवं रामस्वरुप शिवहरे और उनके बिजनेस पार्टनर्स के यहां आईटी विभाग की रेड दूसरे दिन भी लगातार जारी है।  55 ठिकानों में से इंदौर और ग्वालियर में ही कुल 34 स्थान थे जहां कार्रवाई हुई। इंदौर में पूछताछ के दौरान रामस्वरूप शिवहरे और हरमिंदरसिंह उर्फ पिंटू भाटिया के सूत्रधार रमेशचंद्र राय बेहोश हो गए। हार्ट की प्रॉब्लम बताई गई। अधिकारियों ने बॉम्बे हॉस्पिटल से डॉक्टर बुलाए। जांच के बाद डॉक्टरों ने हार्ट की प्रॉब्लम सिरे से नकार दी और कहा कि राय स्वस्थ्य है यदि बेहोश हुए भी होंगे तो सिर्फ गेस्ट्रिक प्रॉब्लम से। यह सुनते ही जहां राय सन्न हो गए वहीं आयकर अफसरों ने उन्हें फटकारा।
दो दिनों में करीब 3 करोड़ नकद और ढ़ाई करोड़ की ज्वैलरी जब्त की गई। 20 लॉकर मिले हैं। इनमें से 15 सील किए गए। झारखंड में 50 लाख नकद और एक लॉकर मिला है। इसके अलावा झांसी-ललितपुर में भी केश और 4 लॉकर मिले। 3 सील कर दिए गए। शुक्रवार को कुछ ठिकानों पर कार्रवाई खत्म हुई। ठिकानों की संख्या कम होते ही विंग ने जब्त दस्तावेजों की जांच तेज कर दी है।
इंदौर में मिले 35 लाख...
जांच के दौरान इंदौर में 35 लाख रुपए नकद मिले हैं। कुछ ज्वैलरी मिली है। 4 लॉकर सीज किए गए हैं। इसके अलावा कुछ राजनीतिक लोगों से संबंध भी सामने आए हैं। डबल इंट्री सिस्टम पकड़ में आया है। इसमें ओरिजनल इंट्री भी विंग के हाथ लगी है।
राय इन कंपनियों में है डायरेक्टर...
1- कस्तुरी बिल्टअप प्रा.लि., 2- राधे बिस्किट प्रा.लि., 3- पेसिफिक अल्कोबेव प्रा.लि., 4- रेगेंट बीयर एंड वाइन प्रा.लि., 5-अम्ब्रोसिया प्लासिटक प्रोडक्ट प्रा.लि., 6-ब्लैकबेरी इन्फ्रा बिल्ड प्रा.लि., 7- एलेनमल्टी टेडिंग प्रा.लि., 8- जय बाबा फाइनेंस लिमिटेड, 9- मां रतनगढ़ डेवलपर्स प्रा.लि. और डीएनआर बिल्डर्स प्रा.लि.।

No comments:

Post a Comment