Friday, July 23, 2010

कांक्रीट के पहाड़ से बचाएगा ग्रीन बेल्ट
विनोद शर्मा Saturday, August 01, 2009

इंदौर. महापौर परिषद ने ग्रीन बेल्ट की अनुशंसा कर पांच मिलों की दो सौ एकड़ जमीन पर हरियाली देने का वादा तो कर लिया लेकिन अब उसके सामने इन जमीनों से जुड़े विवादों को हल करने, मास्टर प्लान में बदलाव और मजदूरों का हक दिलाने की बड़ी चुनौती है। एमआईसी का तर्क है कि ग्रीन बेल्ट नहीं बनाया तो इस जमीन पर कांक्रीट के पहाड़ खड़े हो जाएंगे और इससे शहर को बचाना है।

फैसले से निगम और एनटीसी आमने-सामने खड़े हो गए हैं। पुराने दस्तावेज और निगम अफसरों की मानें तो जमीन निगम की है। दूसरी ओर एनटीसी और उद्योग विभाग जमीन बेच रहे हैं। कल्याण और स्वदेशी मिल इसका बड़ा उदाहरण हैं। मास्टर प्लान-2021 में संशोधन के लिए प्रस्ताव राज्य शासन को सौंपा जाएगा।

जनकार्य समिति प्रभारी ललित पोरवाल और विधि एवं सामान्य प्रशासन प्रभारी अनिल बिंदल ने बताया हरियाली के लिए इतनी बड़ी जमीन शहरी क्षेत्र में दूसरी मिलना संभव नहीं है।

No comments:

Post a Comment