प्रदेश का बिना चौराहे वाला हाईवे
इंदौर-देवास फोरलेन बनेगा
- व्हीकल अंडर पास की संख्या 4 से छह होगी, बिचौली र्मदाना पर काम जारी
इंदौर. विनोद शर्मा ।
सवा तीन सौ करोड़ के निर्माणाधीन इंदौर-देवास सिक्सलेन पर बिचौली मर्दाना व्हीकल अंडर पास का काम शुरू हो चुका है। इस अंडर पास के बनने के बाद यह प्रदेश की पहली ऐसी सड़क होगी जहां एक भी चौराहा नहीं होगा। यानी इंदौर से देवास के बीच 45.50 किलोमीटर लंबी सड़क पर एक गति से वाहन चल सकेंगे। इससे न सिर्फ हादसों की संख्या कम होगी बल्कि इंदौर से देवास के बीच आवाजाही का वक्त भी कम होगा।
प्रोजेक्ट में पहले पैदल चलने वालों के लिए 11 पेडस्ट्रियन अंडर पास (आईयूपी) और वाहनों के लिए चार व्हीकल अंडरपास (वीयूपी) बनाने की योजना थी। बाद में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अधिकारियों से बिचौली मदार्ना जंक्शन पर वाहनों के दबाव को देखते हुए एक अतिरिक्त वीयूपी बनाने को कहा था। इस अंडर पास पर काम शुरू हो चुका है। सड़क बनाने वाली कंपनी आईडीटीएल का दावा है कि अंडर पास दीवाली तक पूरा हो जाएगा। इस अंडर पास के बनते ही राऊ जंक्शन से रसलपुर चौराहे तक 45.50 किलोमीटर लंबी इस रोड पर एक भी चौराहा नहीं बचा है जहां वाहन सड़क क्रॉस करें।
करीब 50 किलोमीटर लंबी हो जाएगी सर्विस रोड
पुराने प्रोजेक्ट में करीब 37 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड थी। एनएचएआई ने बिचौली मदार्ना और एमआर-10 अंडरपास के साथ बायपास के दोनों ओर करीब आठ किमी लंबी सर्विस रोड बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया। इन कामों पर लगभग 50 करोड़ खर्च होंगे।
सिर्फ बिचौली ही था चौराहा
निर्बाध यातायात के लिए अंडर पास और फ्लायओवर बनाए गए हैं। सिर्फ बिचौली र्मदाना चौराहा ही ऐसा था जहां वाहन क्रॉस होते थे और आने-जाने वालो को बे्रक लगाने की जरूरत पड़ती थी। अब अंडर पास बनने के बाद यह चौराहा भी खत्म हो जाएगा।
12 मीटर चौड़ा और पांच मीटर ऊंचा होगा
बिचौली मदार्ना जंक्शन पर बनने वाला अंडरपास 12 मीटर चौड़ा और पांच मीटर ऊंचा होगा। इसके बनने से पीपल्याहाना रोड से बायपास या बिचौली मदार्ना की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी ऐसे वाहनों को बायपास के तेज ट्रैफिक के बीच बड़ी मुश्किल से आने-जाने की जगह मिलती है। अंडरपास बनने से ये वाहन ब्रिज के नीचे से सुरक्षित ढंग से निकल जाएंगे और बायपास का ट्रैफिक भी अव्यवस्थित नहीं होगा
एमआर-10 पर भी बनेगा वीयूपी
डीपीएस के पास वाले अंडर पास के नीचे वाहनों का दबाव ज्यादा है जबकि अंडर पास की ऊंचाई कम है। बड़े वाहनों को कनाड़िया अंडर पास के नीचे से निकलना पड़ता है। एमआर-10 के महत्व और यातायात के दबाव को देखते हुए इस अंडर पास को मंजूरी मिली है। प्रोजेक्ट में बनने वाला यह छठा व्हीकल अंडर पास होगा। डीपीएस-एमआर-10-कनाड़िया रोड-बिचौली हप्सी-बिचौली मर्दाना-नेमावर रोड-मुंडला नायता के बीच अंडर पास पास-पास है इसीलिए यहां सड़क मेलों में नजर आने वाले रोलरकोस्टर झूले की तरह नजर आएगी।
फायदे....
-- सड़क पर करना आसान होगा।
-- हादसों की संभावना कम होगी।
-- वाहनों को गति मिलेगी।
-- आने-जाने का वक्त कम होगा।
यहां बने पेडेस्टियन अंडर पास (पीयूपी)
किलोमीटर 579 लोहारपीपल्या
किलोमीटर 586 अर्जुन बरोदा
किलोमीटर 588 लसूडिया परमार
किलोमीटर 592 मांगलिया
किलोमीटर 594 डीएलएफ
किलोमीटर 596 इन्फोसिटी
किलोमीटर 596 ओमेक्स
किलोमीटर 599 वॉटर लिली
किलोमीटर 604 बिचौली हप्सी
किलोमीटर 607 पत्थर मुंडला
किलोमीटर 612 एस्टल कॉलेज
यहां व्हीकल अंडर पास (वीयूपी)
किलोमीटर 580 शिप्रा
किलोमीटर 581 बरलाई चौराहा
किलोमीटर 587 डकाच्या
किलोमीटर 602 कनाड़िया
अब यहां.... भी
किलोमीटर 605 बिचौली मर्दाना
किलोमीटर 600 एमआर-10 जंक्शन
फ्लायओवर
किलोमीटर 590 मांगलिया
किलोमीटर 605 नेमावर रोड
किलोमीटर 610 खंडवा रोड
किलोमीटर 617 राऊ जंक्शन

No comments:
Post a Comment